क्या आपके पास पहले से आईकेयर प्रोफेशनल है?
आँखों की नियमित रूप से जॉंच करवाने का महत्व
स्वस्थ दृष्टि के लिए आँखों की नियमित जॉंच बहुत महत्वपूर्ण है. आँखों और दृष्टि की कई अवस्थाओं का कोई स्वाभाविक लक्षण नहीं होता और आँखों के रोगों एवं अवस्थाओं का जल्दी निदान एवं उपचार बहुत जरूरी है. इसीलिए अच्छी दृष्टि बनाए रखने के लिए आँखों की नियमित जॉंच करवाते रहना चाहिए. आप अगली अपॉइंटमेन्ट लें, उससे पहले हम आपको उन तथ्यों को समझने में मदद करना चाहते हैं जो आपकी दृष्टि को प्रभावित करते हैं और साथ ही वह जानकारी भी देना चाहते हैं जिससे आपको आईकेयर प्रोफेशनल के साथ बिताए गए समय का भरपूर फायदा मिल सके.
अपॉइंटमेन्ट से चश्मे तक : तैयारी करने के लिए आप क्या कर सकते हैं
आज के लेंस प्रॉडक्ट्स ऑप्टिकल सतह, लेंस मटेरियल का हाई टेक क़ॉम्बीनेशन हैं और लेंस एन्हांसमेंट या उपचारों का कॉम्बीनेशन हैं. आपका आईकेयर प्रोफेशनल आपकी व्यक्तिगत प्रिस्क्रिप्शन, फ्रेम की पसंद, मेडिकल इतिहास और लाइफस्टाइल के आधार पर आपके लिए उचित खास लेंस कॉम्बीनेशन का सुझाव दे सकता है. आप में से कई लोग अपने आईकेयर प्रोफेशनल पर भरोसा करते हैं कि वह आपके लिए जो भी चुनेगा, वह बेहतरीन होगा; लेकिन आपका आईकेयर प्रोफेशनल चश्मा चुनने में आपके द्वारा की जाने वाली सहायता की सराहना करेगा.
आपकी विज़िट से पहले इन सवालों पर गौर किए जाने लायक या आपकी जॉंच के दौरान आईकेयर प्रोफेशनल को पूछे जाने वाले कुछ प्रश्न यहॉं दिए जा रहे हैं.
खुद से पूछें :
- क्या फिलहाल आपको देखने में दिक्कत हो रही है? क्या आपकी आँखें रोशनी के प्रति संवेदनशील हैं या क्या कभी कभार बदलती रोशनी के कारण थकान या बेचैनी महसूस करती हैं?
- क्या सूरज की चमक बार बार आपकी दृष्टि को प्रभावित करती है?
- क्या आपके परिवार में स्वस्थ दृष्टि को प्रभावित करने की क्षमता वाली हाई ब्लड प्रेशर या डायबिटीज़ सहित दृष्टि में तकलीफ जैसी स्वास्थ्य समस्याएँ मौजूद हैं?
- क्या आप प्रिस्क्राइब की गई कोई दवा ले रहे हैं? कुछ दवाएँ प्रिस्क्रिप्शन के साथ साथ ओवर द काउंटर और हर्बल भी दृष्टि को प्रभावित कर सकती हैं.
- यदि यह आपकी आँखों की पहली जॉंच नहीं है, तो क्या पिछली जॉंच से अब तक आपकी दृष्टि में कुछ फर्क पड़ा है? साथ ही, अपनी मौजूदा प्रिस्क्रिप्शन और चश्मा लाना न भूलें और यदि किसी नए डॉक्टर के पास जा रहे हैं, तो अपने पुराने डॉक्टर से अपने रिकॉड्र्स एडवांस में ही ले लें.
अपने आईकेयर प्रोफेशनल से पूछें :
- मेरी आयु, मेरी आँखों की स्थिति और जोखिम के अन्य घटकों को देखते हुए, मुझे कितने अंतराल पर आँखों की जॉंच करवानी चाहिए?
- मेरा बहुत सा समय यात्रा में निकलता है, मैं अपनी आँखों का बचाव किस तरह कर सकता हूँ?
- मेरी आँखों के लिए सूरज की यूवी किरणें कितनी नुकसानदायक हैं? और, मैं अपनी आखों के बचाव के लिए क्या कर सकता हूँ?
- लेंस के कौन से डिज़ाइन्स और विकल्प मेरे लिए अच्छे हैं? एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग के क्या फायदे हैं? क्या किसी एंटी-स्क्रैच ट्रीटेमेंट का सुझाव दिया जा रहा है? खूबसूरती और पहनने में आराम के लिए पतले लेंस के बारे में क्या विचार है?
- क्या मेरे लिए ट्रांज़िशन लेंस अच्छे रहेंगे?